umesh pal shootout case latest updates: उमेश पाल की मां ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ पर उन्हें पूरा भरोसा है और उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। उमेश पाल की मां का कहना है कि अभी वह बेहद दुख की घड़ी में है, लेकिन शांति पाठ और श्रद्धांजलि सभा के बाद सीएम योगी से मुलाकात की कोशिश करेंगी और अपनी बात उनके सामने रखेंगी. हालांकि उमेश पाल के तेरहवीं के कार्यक्रम में आयोजित शांति पाठ में पड़ोसियों और दूसरे लोगों को नहीं बुलाया गया है.