4078145881738806504
14271021545470334915

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. रेलवे ने फिर से 9 ट्रेनों को रदद् कर दिया है. रेलवे ने जानकारी साझा करते हुए बताया है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा अधोसंरचना विकास कार्यों को तेज गति से पूरा करने के उद्देश्य से रायपुर मंडल के हथबंध-तिल्दा नेवरा सेक्शन में रिलीविंग गर्डर की डी-लॉन्चिंग के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा. इस कार्य के चलते 6 दिसंबर से 9 दिसंबर 2024 तक 9 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *