राज्य में 67.77 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी : राज्य में अब तक 67.77 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। वहीं 14.04 लाख किसानों को 14059 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। अब तक 36.89 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टी ओ जारी कर दिया गया है। साथ ही 15.25 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। धान खरीदी का 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।
श्रमवीरों को मिलेगी राशि : प्रदेश के 66 हज़ार से अधिक श्रमवीरों को राशि मिलेगी। उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन राशि जारी करेंगे। विभिन्न योजना की 48.82 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जाएगी। इसके लिए 11 बजे शंकर नगर स्थित निवास में कार्यक्रम होगा।
