4078145881738806504
14271021545470334915

रायपुर दक्षिण के नवनिर्वाचित विधायक सुनील सोनी आज अपने पद की शपथ लेंगे. विधानसभा में सुबह 11 बजे विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह सोनी को शपथ दिलाएंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत मंत्रीगण समेत सभी विधायक मौजूद रहेंगे.

आपको बता दें सुनील सोनी ने रायपुर दक्षिण उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश वर्मा को 46000 से अधिक वोटों से हराया था. सुनील सोनी को कुल 89220 वोट मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी आकाश वर्मा को 43053 वोट ही मिले थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *