4078145881738806504
14271021545470334915

रेलवे ने त्यौहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए खास कदम उठाया है। यात्रियों को कन्फर्म बर्थ के साथ यात्रा करने की सुविधा देने के लिए दुर्ग से अमृतसर के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। गाड़ी संया 08795/08796 दुर्ग-अमृतसर-दुर्ग के लिए यह विशेष ट्रेन 7 और 10 नवंबर को दुर्ग से और 9 और 12 नवंबर को अमृतसर से चलेगी।

ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत रायपुर, उसलापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर और शहडोल स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन 08795 दुर्ग से सुबह 11.10 बजे रवाना होगी। विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अमृतसर पहुंचने में करीब 13 घंटे का समय लेगी। वहीं, ट्रेन 08796 अमृतसर से रात 1.50 बजे रवाना होगी।
दुर्ग पहुंचने में लगभग 12 घंटे लगेगा। इस फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में यात्रियों के लिए 2 एसएलआरडी, 2 जनरल, 12 स्लीपर और 2 एसी कोच की व्यवस्था होगी। रेलवे का यह कदम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। इससे यात्री सुरक्षित तरीके से गंतव्य पहुंच सकेंगे।
चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी ने दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया। यह कार्यक्रम बाल मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगोली बनाई, दीये जलाए, पटाखे फोड़े। भाटापारा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को कराते का प्रशिक्षण देने वाली यह एकेडमी हर साल त्योहारों का आयोजन करती है।
दीपावली के इस पावन मौके पर बच्चों ने गोवर्धनधारी भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के सामने रंगोली सजाई। इसके बाद भगवान कृष्ण और लक्ष्मी माता की पूजा आरती की गई। इसमें अकादमी के प्रशिक्षकों और पालकों ने भी भाग लिया। जिला करते संघ के सचिव ऋषभ सिंह चौहान, सचिव नेमीचंद साहू, कोषाध्यक्ष योगेश कुर्रे और अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। हिमानी शर्मा, पावनी शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *