4078145881738806504
14271021545470334915
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़ बनेगा डेयरी हब! 2047 तक दूध और अंडा उत्पादन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी का लक्ष्य धान खरीदी के लिए जरूरी हुआ एग्रीस्टैक पंजीयन! 31 अक्टूबर तक कराएं रजिस्ट्रेशन, वरना नहीं मिलेगा भुगतान मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान: हर स्कूल में होगा Social Audit, तय होंगे शिक्षा के नए मापदंड! जीएसटी 2.0 से मिलेगी बड़ी राहत! अब रोज़मर्रा की चीज़ें होंगी सस्ती – जानिए कितना होगा फायदा NSS अवॉर्ड 2023: कोरबा की लखनी साहू को मिला राष्ट्रपति सम्मान, छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल! छत्तीसगढ़ को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात! ₹24,634 करोड़ की रेल परियोजनाओं को मंजूरी, गोंदिया–डोंगरगढ़ लाइन से बदल जाएगा विकास का नक्शा!

जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के देवसरा खुर्द में शनिवार शाम एक किसान पर बाइक सवार दो युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने किसान को दो गोलियां मारी हैं। एक गोली हाथ में और दूसरी पेट में लगी है। घायल किसान को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

बताया जा रहा है कि किसान वासुदेव यादव की देवसरा खुर्द में टमाटर की खेती है और घर परेवा में हैं। शनिवार की शाम वह अपनी टमाटर की खेती देखकर घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार दो युवक गाड़ी खराब होने का बहाना बनाकर बैठे थे। किसान ने जब बैठने का कारण पूछा तो युवकों ने अचानक पिस्तौल से उन पर फायरिंग कर दी। एक गोली किसान के हाथ और दूसरी पेट में लगी। गंभीर रूप से घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि घायल किसान वासुदेव यादव पूर्व जनपद उपाध्यक्ष और जोगी कांग्रेस नेता सुखु यादव के भाई हैं। उनके भतीजे और यूथ कांग्रेस बलरामपुर के जिला अध्यक्ष ने बताया कि उनके चाचा का किसी से कोई विवाद नहीं था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल किसान को अस्पताल पहुंचाया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अभी भी इस मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हमले के पीछे क्या कारण था। क्या यह कोई व्यक्तिगत रंजिश थी या फिर कोई और कारण था।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने आरोपियों की तलाश में कई टीमों का गठन किया है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *