4078145881738806504
14271021545470334915

हाइलाइट्स

कृषि अधिकारी संतोष कुमार जैन रिश्वत लेते अरेस्ट

कृषि सेवा केंद्र के लाइसेंस रिन्युअल के लिए मांगे थे पैसे

50 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए संतोष कुमार जैन

Sagar Krishi Adhikari Rishwat: सागर में कृषि विभाग के सीनियर कृषि विस्तार अधिकारी संतोष कुमार जैन को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कृषि अधिकारी ने एक कृषि सेवा केंद्र के लाइसेंस रिन्युअल और मक्का सैंपल की रिपोर्ट पक्ष में देने के बदले 50 हजार रुपये मांगे थे।
कृषि सेवा केंद्र लाइसेंस रिन्युअल के बदले रिश्वत
शिकायतकर्ता सुनील कुमार जैन तिलकगंज में खुशहाल कृषि सेवा केंद्र के नाम से कृषि दवाइयों की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान का लाइसेंस रिन्यु कराना था और मक्के के सैंपल की रिपोर्ट भी पेंडिंग थी। उन्होंने सीनियर कृषि विस्तार अधिकारी संतोष कुमार जैन से संपर्क किया तो उन्होंने इस काम के लिए 50 हजार रुपये मांगे।
27 जून को दिए थे 10 हजार रुपये
शिकायतकर्ता ने कृषि अधिकारी संतोष कुमार जैन को 27 जून तो 10 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद उन्होंने लोकायुक्त में शिकायत की। लोकायुक्त ने शिकायत की जांच के बाद ट्रैप के लिए जाल बिछाया।
कृषि सेवा केंद्र में धरे गए कृषि अधिकारी
शिकायतकर्ता ने कृषि अधिकारी संतोष कुमार जैन को दुकान बुलाया। जैसे ही उन्होंने रिश्वत की बकाया राशि ली तो लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।
लोकायुक्त DSP संजय जैन ने ये कहा
लोकायुक्त DSP संजय जैन ने बताया कि वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी संतोष जैन को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। वे पहले 10 हजार रुपए ले चुके थे। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।
खबर अपडेट हो रही है…
The post Sagar Krishi Adhikari Rishwat: कृषि अधिकारी 50 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट, दुकान के लाइसेंस रिन्युअल के लिए मांगे पैसे appeared first on Thepublic News.