4078145881738806504
14271021545470334915

इस बार रीट परीक्षा के पैटर्न में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. इस बार एग्जाम पेपर में पांचवां विकल्प (पांचवा ऑप्शन) शामिल किया गया है. यह बदलाव परीक्षा को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाने के उद्देश्य से किया गया है. उन्होंने बताया कि रीट 2024 परीक्षा दो अलग-अलग स्तरों (लेवल) की होगी, जो एक ही दिन में दो पारियों में आयोजित की जाएंगी.

प्राथमिक स्तर (लेवल 1) और उच्च प्राथमिक स्तर (लेवल 2) की परीक्षाएं अलग-अलग समय पर होंगी. यह व्यवस्था सुनिश्चित करेगी कि दोनों परीक्षाओं के संचालन में कोई परेशानी न हो. प्रथम पारी की परीक्षा 27 फरवरी को प्रातः 10 बजे से 12.30 बजे तक होगी. द्वितीय पारी की परीक्षा दोपहर 3 बजे से सायं 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी. अभ्यर्थी अधिक होने की स्थिति में परीक्षा का एक दिन बढ़ाया जा सकता है.

उन्होंने बताया कि परीक्षा प्रत्येक जिला मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी. बोर्ड ने यह भी सुनिश्चित किया है कि परीक्षा को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए सख्त सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे. परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और निगरानी के लिए विशेष टीमें तैनात की जाएंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *