4078145881738806504
14271021545470334915
ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट ‘सीजी की बड़ी खबरें’ में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ दौरे का दूसरा दिन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन है। भिलाई और रायपुर के अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राजभवन से सुबह 9 बजे जगन्नाथ मंदिर जाएंगी। मंदिर आरती के बाद भिलाई रवाना होंगी। IIT भिलाई के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। भिलाई से लौटने के बाद नया रायपुर के सीएम हाउस जाएंगी। नए सीएम हाउस में सम्मान भोज कार्यक्रम में शामिल होंगी। नवा रायपुर में दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस और आयुष यूनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ जाएंगी। यहां चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप का समापन 

नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप का आज समापन होगा। छत्तीसगढ़ में पहली बार नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। देश की 20 राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया है। छत्तीसगढ़ की टीम में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, IFS अनिल राय, एसएस बजाज, राजेश अग्रवाल मैदान में नजर आएंगे। नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप के समापन में आज मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय शामिल होंगे। सीएम साय विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।

बीजेपी का कार्यकर्ता सम्मेलन

रायपुर दक्षिण में बीजेपी आज कार्यकर्ता सम्मेलन करेगी। सीएम विष्णुदेव साय कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पर कार्यालय कैलाशपुरी में दोपहर 3 बजे कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। कार्यकर्ताओं को नीचले लेवल तक पहुंचकर कार्य करने के टिप्स दिए जाएंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव समेत तमाम वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का बलरामपुर दौरा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज आज बलरामपुर दौरे पर रहेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के साथ कांग्रेस नेता भी मौजूद रहेंगे। बलरामपुर घटना में पीड़ित परिजनों से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज मुलाकात करेंगे। सुबह 7.30 बजे रायपुर से बलरामपुर के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *