Raliang Election 2023: मेघालय की रालिआंग विधानसभा सीट पर चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है. यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है. मेघालय में 27 फरवरी को चुनाव होने हैं. 2018 में रालिआंग निर्वाचन क्षेत्र से नेशनल पीपुल्स पार्टी के प्रत्याशी कमिंगोन यम्बोन ने चुनाव जीता था और भाजपा दूसरे स्थान पर रही थी. वहीं कांग्रेस को नोटा से भी कम मात्र 345 वोट ही मिले थे.