4078145881738806504
14271021545470334915

छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट ‘सीजी की बड़ी खबरें’ में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम का आज से आगाज होगा। राज्योत्सव 2024 के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। तीन दिवसीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन 4 नवम्बर से 6 नवम्बर तक नवा रायपुर अटल नगर में होगा। समारोह का उद्घाटन 4 नवम्बर को शाम 6 बजे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि होंगे।

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय व्यापार परिसर तूता में तीन दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन किया गया है। रायपुर शहर से राज्योत्सव स्थल तक जाने और वापस आने के लिए जिला प्रशासन द्वारा दर्शकों को 4 से 6 नवंबर तक निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। चार तारीख से दोपहर तीन बजे से हर घंटे बसें तूता नवा रायपुर के लिए रवाना होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *