4078145881738806504
14271021545470334915

राज्योत्सव का दूसरा दिन आज पूरे उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से भरपूर रहेगा. मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका होंगे, जबकि इस आयोजन की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे. शाम 5 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी, जिसमें सांस्कृतिक लहर गंगा की टीम अपनी प्रस्तुति देगी. इसके बाद शाम 5:30 बजे लोक धुनों की मधुर ध्वनि से बैंजो, शहनाई और बांसुरी की धुनें राज्योत्सव स्थल को गूंजायमान कर देंगी.

शाम 6 बजे “द मून लाइट रागा” की टीम अपने सुरों का जादू बिखेरेगी, और शाम 6:30 से 7:30 तक विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. शाम 7:30 बजे छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकार राजेश अवस्थी और उनकी टीम प्रस्तुति देंगे, जिसके बाद रात 8 बजे छत्तीसगढ़ की नन्ही लोक गायिका आरु साहू अपने सुरों से समां बांधेंगी. रात 8:30 बजे बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन की प्रस्तुति राज्योत्सव के दूसरे दिन का समापन करेगी. इसके साथ ही राज्योत्सव का कार्यक्रम जिला स्तर पर भी आयोजित होगा, जिसमें कैबिनेट मंत्री, सांसद, और अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *