Rajasthan Unseasonal Rain: राजस्थान के कई जिलों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने फसलों को व्यापक पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है. खेतों में खड़ी फसलें तबाह हो गईं. बाड़मेर से लेकर करौली तक में तेज हवा के साथ हुई बारिश ने कहर बरपाया. किसानों को अब सरकारी मुआवजे से ही आस है.