हाइलाइट्स
राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा अपडेट
चारों आरोपियों ने जुर्म कबूला
इंदौर क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ
Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के राजा रघुवंशी के हत्यारे चारों आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है। राज कुशवाहा, विशाल, आकाश और आनंद के बयान की इंदौर क्राइम ब्रांच ने पुष्टि की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने राजा रघुवंशी की हत्या की है और हत्या के बाद उसका शव गहरी खाई में फेंक दिया था। इस दौरान सोनम भी वहां मौजूद थी।
विशाल ने किया था सबसे पहला वार
इंदौर क्राइम ब्रांच की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सबसे पहला वार विशाल उर्फ विक्की ठाकुर ने किया था। उसने राजा के सिर पर मारा था। आरोपियों ने बताया कि वे इंदौर से ट्रेन से पहले गुवाहाटी गए थे और वहां से शिलॉन्ग पहुंचे थे। इंदौर से डायरेक्ट ट्रेन नहीं होने की वजह से उन्होंने कई ट्रेन बदली थीं।
इंदौर में बैठकर गाइड कर रहा था राज कुशवाहा
सोनम का प्रेमी राज कुशवाहा पूरे वक्त इंदौर में ही था। वो इंदौर से ही विशाल, आकाश और आनंद को गाइड कर रहा था। उसने तीनों आरोपियों को मेघालय में खर्च के लिए करीब 40-50 लाख रुपये दिए थे। हत्याकांड के वक्त सोनम रघुवंशी वहीं मौजूद थी।
खबर अपडेट हो रही है…
The post Raja Raghuvanshi Murder Case: चारों आरोपियों ने कबूला जुर्म, सोनम रघुवंशी के सामने ही की थी राजा रघुवंशी की हत्या appeared first on Thepublic News.