4078145881738806504
14271021545470334915

Raja Murder Case Sonam Raghuvanshi: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर मामले में मास्टरमाइंड सोनम का प्रेमी राज कुशवाह ही निकला। उसने राजा और सोनम की शादी के 11 दिन पहले मर्डर का प्लान तैयार किया था। साथ ही इस बात का मेघालय पुलिस ने खुलासा किया है कि राजा के मर्डर के बाद 14 दिन तक सोनम इंदौर में ही रही थी।

राज के साथ ही गाजीपुर गई थी सोनम
शिलांग एसपी विवेक स्येम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तीन आरोपी विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी 19 मई को ही शिलांग पहुंच गए थे। राजा की हत्या के बाद सोनम 25 मई को इंदौर पहुंची। यहां वह 7 जून तक रही यानी पूरी 14 दिन तक। इसके बाद राज के साथ ही गाजीपुर गई।
राजा रघुवंशी मर्डर केस के चारों आरोपी।
17 दिन गायब रही सोनम
यहां बता दें कि 11 मई को शादी के बाद 21 मई को राजा-सोनम शिलांग पहुंचे थे। 23 मई को परिवार से राजा की आखिरी बात हुई थी। 2 जून को राजा का शव गहरी खाई में मिला था। 17 दिन से गायब सोनम 9 जून को गाजीपुर में मिली थी। इसके बाद ही हत्याकांड का खुलासा हुआ था।
शुरू के दोनों प्लान हुए फेल
फरवरी 2025 में ही राज और सोनम ने मिलकर दो प्लान बनाए थे। पहले प्लान में सोनम को अचानक लापता होना था, जिससे लगे कि वह नदी में बह गई। दूसरे प्लान में किसी और की हत्या कर उसकी लाश को सोनम की स्कूटी पर रखकर आग लगानी थी, ताकि लगे कि सोनम मारी गई। हालांकि, ये दोनों प्लान सफल नहीं हुए और सोनम को फैमिली के दबाव में 11 मई को इंदौर के राजा रघुवंशी से अरैंज मैरिज करनी पड़ी।
सोनम राजा से नहीं करना चाहती थी शादी
शिलांग पुलिस ने बताया कि सोनम और राज कुशवाह का लव चल रहा था, लेकिन सोनम के परिवार को इसकी जानकारी थी या नहीं, इसका पता आगे जांच में चल सकेगा। सोनम के पास शायद हत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था, क्योंकि वह राजा से शादी नहीं करना चाहती थी। हालांकि, इंदौर से आई खबर में बताया गया कि सोनम और राज कुशवाह के बीच चल रहे लव अफेयर चल रहा था।
आरोपियों में राज का चचेरा भाई भी शामिल
सोनम पति राजा को कामाख्या मंदिर के दर्शन के बहाने गुवाहाटी और फिर शिलांग लाई। इस बीच, तीनों अन्य आरोपी आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी पहले ही (19 मई को) गुवाहाटी पहुंच गए थे। इनमें से एक आरोपी राज कुशवाह का चचेरा भाई है।
शिलांग SP के मुताबिक, शुरुआती योजना गुवाहाटी में ही राजा की हत्या की थी और इसके लिए आरोपियों ने शहर में रेकी भी की, लेकिन जब यह योजना विफल रही, तो सोनम ने नया प्लान बनाया और राजा को सोहरा (चेरापूंजी) ले गई।
 
 
The post Raja Murder Case: हत्या के बाद 14 दिन इंदौर में रही सोनम, राज ही निकला मास्टरमाइंड, शादी के 11 दिन पहले बनाया था प्लान appeared first on Thepublic News.