4078145881738806504
14271021545470334915
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़ बनेगा डेयरी हब! 2047 तक दूध और अंडा उत्पादन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी का लक्ष्य धान खरीदी के लिए जरूरी हुआ एग्रीस्टैक पंजीयन! 31 अक्टूबर तक कराएं रजिस्ट्रेशन, वरना नहीं मिलेगा भुगतान मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान: हर स्कूल में होगा Social Audit, तय होंगे शिक्षा के नए मापदंड! जीएसटी 2.0 से मिलेगी बड़ी राहत! अब रोज़मर्रा की चीज़ें होंगी सस्ती – जानिए कितना होगा फायदा NSS अवॉर्ड 2023: कोरबा की लखनी साहू को मिला राष्ट्रपति सम्मान, छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल! छत्तीसगढ़ को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात! ₹24,634 करोड़ की रेल परियोजनाओं को मंजूरी, गोंदिया–डोंगरगढ़ लाइन से बदल जाएगा विकास का नक्शा!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व सांसद सुनील सोनी को रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी घोषित किये जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस सीट से भाजपा प्रत्याशी के भारी मतों से चुनाव जीतने का विश्वास जताया है। रविवार को मीडिया से चर्चा के दौरान सीएम साय ने कहा- “रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव हेतु पूर्व सांसद सुनील सोनी जी को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का सहृदय आभार व्यक्त करता हूं। भारतीय जनता पार्टी यह उपचुनाव भारी मतों से जीतेगी।”

इससे पहले मुख्यमंत्री साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा- रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव हेतु पूर्व सांसदसुनील सोनी जी को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर मेरी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर दक्षिण की जनता प्रत्येक विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपना भरपूर आशीर्वाद देते आई है और निश्चित ही इस बार यहां की देवतुल्य जनता के प्रेम और आशीर्वाद से जीत पुनः भाजपा की ही होगी। सुनील सोनी जी को अग्रिम शुभकामनाएं।

गौरतलब है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव हेतु मतदान 13 नवंबर को होंगे और परिणाम की घोषणा 23 नवंबर को होगी। भाजपा ने इस सीट से रायपुर लोकसभा के पूर्व सांसद सुनील सोनी को प्रत्याशी घोषित किया है। इस सीट के लिए अभी कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। माना जा रहा है कि आज या कल में कांग्रेस की लिस्ट आ सकती है।

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव ब्रजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद हो रहे हैं। ब्रजमोहन अग्रवाल 2023 में इस विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे। इसके बाद पार्टी ने उन्हें रायपुर लोकसभा सीट से टिकट दिया था। रायपुर का सांसद बनने के बाद ब्रजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद चुनाव आयोग ने इस सीट को रिक्त घोषित कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *