4078145881738806504
14271021545470334915

छठ पर्व के समापन के बाद यूपी-बिहार से लोग अपने कार्यक्षेत्र को लौटने लगे हैं। रेलवे स्टेशनों पर एक बार फिर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने भी कमर कस ली है। यात्रियों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए मंडल स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

बिहार के समस्तीपुर रेल मंडल की ओर से 65 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों के बारे यात्रियों को जानकारी दी जा रही है। समस्तीपुर रेलवे मंडल प्रशासन ने महापर्व छठ के बाद जुट रही भीड़ नियंत्रण के लिए स्टेशन परिसर में यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया का निर्माण भी कराया है। यात्रियों को ट्रेनों के बारे में पर्याप्त जानकारी दी जा रही है।
डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने रविवार को बताया है कि 65 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। यह ट्रेनें यात्रियों को दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता ले जाएंगी। स्टेशनों पर यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। स्टेशनों पर स्पेशल ट्रेनों के अलावा रेगुलर ट्रेनों के बारे में यात्रियों को जानकारी दी जा रही है। स्टेशनों पर टीटीई के साथ ही आरपीएफ और मेडिकल टीम को तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *