4078145881738806504
14271021545470334915
Raigarh Jal Sanrakshan award

रायगढ़ जिले ने जल संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए जल संचय जन भागीदारी 1.0 पुरस्कार के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर कैटेगरी-03 में 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्राप्त की है।

यह उपलब्धि कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री जितेंद्र यादव के मार्गदर्शन में मनरेगा टीम, तकनीकी सहायकों, महिला समूहों और ग्रामवासियों की सक्रिय सहभागिता से संभव हुई। जिले में अमृत सरोवरों का निर्माण, वर्षा जल संचय और भूजल स्तर संवर्धन जैसे कार्य व्यापक जनसहयोग से संपन्न किए गए। सीईओ श्री जितेंद्र यादव ने कहा कि यह पुरस्कार प्रशासन और समुदाय के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि भविष्य में जल संरक्षण हेतु संरचनाओं का विस्तार और जन-जागरूकता कार्यक्रमों को और गति प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *