Dausa News: वह डॉक्टर भी हैं और विद्रोही भी. वह गुस्सैल के साथ तुनकमिजाजी भी हैं और पीड़ा में साथ खड़े होने वाले सिपाही भी. चह छापामार आंदोलनकारी भी हैं और जातिगत वोटों को साधने वाले चतुर राजनीतिक खिलाड़ी भी. वह संघ और संगमा से जुड़े हैं और अपना खुदमुख्तार दल भी बनाया है. हम बात कर रहे हैं दौसा के एक गांव में जन्मे और बीकानेर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने वाले राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा की.