4078145881738806504
14271021545470334915

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर के बाद अपने गृह राज्य गुजरात के दो दिन के दौरे पर हैं। वडोदरा में उन्होंने जबरदस्त रोड शो किया, जिसमें लोग दोनों ओर खड़े होकर हाथों में तिरंगा लहराते नजर आए। जब पीएम मोदी अपने काफिले से बाहर निकले तो लोगों ने उन पर फूल बरसाए। दाऊदी बोहरा समुदाय ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस यात्रा में पीएम मोदी लगभग 82,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वडोदरा नगर निगम के कमिश्नर अरुण महेश बाबू ने बताया कि इस कार्यक्रम का मकसद प्रधानमंत्री को ऑपरेशन सिंदूर के लिए सम्मान देना और सशस्त्र बलों का आभार जताना है।
PM Modi Gujarat Visit Dahod Railway Station Inauguration: दाहोद में रेलवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन
प्रधानमंत्री का अगला पड़ाव दाहोद है, जहां वे लोको मैन्युफैक्चरिंग शॉप और रोलिंग स्टॉक वर्कशॉप का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे खारोद में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह 24,000 करोड़ रुपये की रेलवे और अन्य सरकारी योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री सोमनाथ से अहमदाबाद के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और 21,000 करोड़ रुपये की लागत से बनी रेलवे उत्पादन यूनिट की शुरुआत भी करेंगे। यह परियोजना ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत तैयार की गई है।
अहमदाबाद और गांधीनगर में भी रोड शो और उद्घाटन
शाम 7:30 बजे प्रधानमंत्री अहमदाबाद एयरपोर्ट से इंदिरा ब्रिज तक करीब 3 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे, जिसमें 50,000 से ज्यादा कार्यकर्ता और लोग शामिल हो सकते हैं। रात में वे गांधीनगर स्थित राजभवन में ठहरेंगे।
27 मई को सुबह 10:30 बजे पीएम गांधीनगर में 2 किलोमीटर का एक और रोड शो करेंगे, जिसमें लगभग 30,000 बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इसके बाद वे महात्मा मंदिर में 5,536 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री 1,006 करोड़ रुपये की लागत से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने 22,055 घरों का लोकार्पण भी करेंगे।
ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें X, Facebook, WhatsApp, Instagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
Bharat Rice Yojana Scam Update: भारत राइस स्कीम घोटाले में ईडी का बड़ा खुलासा, 1.12 करोड़ का सोना बरामद

Bharat Rice Yojana Scam Update: पंजाब के जालंधर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने ‘भारत राइस योजना’ के नाम पर हुए एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले का खुलासा किया है। यह कार्रवाई 23 मई को पंजाब और हरियाणा के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी करके की गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..
The post PM Modi Gujarat Visit: ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला गृह राज्य दौरा, वडोदरा में किया रोड शो appeared first on Thepublic News.