4078145881738806504
14271021545470334915
पॉलीटेक्निक दुर्ग के प्राचार्य एवं प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना दुर्ग जोन के नोडल अधिकारी प्रकाश कुमार पाण्डेय ने बताया कि दुर्ग जिले के युवाओं के लिए योजना अंतर्गत पंजीयन, आवेदन के लिए उदय प्रसाद उदय शासकीय पॉलीटेक्निक दुर्ग में 31 मार्च तक दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक शिविर लगाया जा रहा है। अभ्यार्थी इस शिविर में उपस्थित होकर आवेदन के लिए नि:शुल्क पंजीयन करा सकते हैं।
इस योजना के अंतर्गत 10वीं, 12वीं, आईटीआई डिप्लोमा, ग्रेजुएट उत्तीर्ण विद्यार्थी जो नियमित शिक्षा या उच्च शिक्षा में पंजीकृत न हो। आवेदकके लिए यह अनिवार्य है कि वह किसी शासकीय सेवा में न हो, आवेदक के परिवार में कोई सदस्य शासकीय सेवा में न हो, परिवार के किसी सदस्य की वार्षिक आय 8 लाख से अधिक न हो एवं आवेदक की उम्र 21 से 24 वर्ष तक हो तो वो इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *