जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज दो दिवसीय भारत दौरे पर 25 फरवरी को नई दिल्ली पहुंचे. उनके साथ एक उच्चाधिकार प्राप्त जर्मन व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है, जिसमें कई कंपनियों के सीईओ शामिल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात के दौरान ओलाफ शोल्ज को भेंट के रूप में मेघालय का स्टोल और नागालैंड की शॉल दी. इस स्टोल और शॉल का जनजातीय संस्कृति और परम्परा में बहुत महत्व है.