4078145881738806504
14271021545470334915

Whistling Village: भारत के मेघालय राज्य में एक अनोखा गांव है. इस गांव का नाम कोंगथोंग है, जहां लोग एक दूसरे को उनके नियमित नामों से नहीं बल्कि एक अलग राग या विशेष धुन से पुकारते हैं, यही वजह है कि इस क्षेत्र को ‘व्हिसलिंग विलेज’ के नाम से जाना जाता है. कोंगथोंग पूर्वी खासी हिल्स जिले में स्थित है, जो मेघालय की राजधानी शिलांग से लगभग 60 किमी दूर है. इस गांव के लोग अपना संदेश पहुंचाने के लिए सीटी बजाकर बुलाते हैं. कोंगथोंग के ग्रामीणों ने इस धुन को ‘जिंगरवाई लवबी’ नाम दिया है, जिसका अर्थ है मां का प्रेम गीत. यहां पर लोगों के दो नाम होते हैं- एक सामान्य नाम और दूसरा धुन वाला नाम. इस धुन वाले नाम के दो रूप हैं. पहला एक लंबा गीत और दूसरा एक छोटा गीत. छोटी धुन आमतौर पर घर में इस्तेमाल की जाती है. कोंगथोंग में लगभग 700 निवासी हैं यानी 700 तरह की धुन. (सभी फोटो: AFP)

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *