Phomching Election 2023: फोमचिंग विधानसभा सीट कभी कांग्रेस का बड़ा गढ़ मानी जाती रही, लेकिन 1987 से 2008 तक चुनावी जीतने वाली कांग्रेस यहां लगातार हार रही है. 2018 में यहां पोहवांग कोन्याक एनडीपीपी से चुनाव जीते. वह एनपीएफ से 2013 में भी जीते. इस बार यहां बीजेपी ने कोनगम कोन्याक को टिकट दिया है. कांग्रेस ने टी नगमपाई कोन्याक, नागा पीपुल्स फ्रंट ने एच चिंगसाक कोन्याक को टिकट दिया है. वहीं नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने विधायक पोहवांग कोन्याक पर दांव लगाया है.