One Rank One Pension Scheme: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कहा है कि वो रिटायर सैनिकों को एक तय सीमा में वन रैंक वन पेंशन योजना के तहत बकाया रकम का भुगतान करे. सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को 30 अप्रैल 2023 तक सभी पात्र पारिवारिक पेंशनरों और सेनाओं के वीरता पुरस्कार विजेताओं पेंशन की बकाया रकम देने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को 30 जून 2023 तक 70 साल से अधिक उम्र के पेंशनरों और शेष पात्र पेंशनरों को समान किस्तों में 30 अगस्त 2023, 30 नवंबर 2023 और 28 फरवरी 2024 या उससे पहले बकाया राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया है.