देश में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़े हैं जिसका एक बड़ा प्रमाण है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से जुड़ने वाले नए सदस्यों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है. आंकड़ो के मुताबिक ईपीएफओ ने दिसंबर 2022 के दौरान कुल 14.93 लाख नए ग्राहक बनाए हैं जिसमें से 8.02 लाख नए सदस्य हैं. खास बात ये है कि दिसंबर महीने के दौरान लगभग 2.05 लाख नए महिला पेरोल जोड़े गए.