North Tura Election 2023: उत्तर तुरा विधानसभा सीट मेघालय की बहुचर्चित सीटों में से एक है. यह सीट मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के प्रभाव वाले इलाकों में शामिल है. 2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से एनपीपी के उम्मीदवार थॉमस ए संगमा ने जीत हासिल की थी. इस बार इस सीट पर कांग्रेस, भाजपा, पीपीपी, टीएमसी समेत तमाम दलों ने ताकत झोंक दी है.