News18 India Chaupal 2023- न्यूज18 इंडिया के चौपाल 2023 कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने कहा कि राहुल गांधी ने लंदन में ऐसा कोई बयान नहीं दिया है जिससे उन्हें माफी मांगनी पड़े. राहुल गांधी संसद में बोलना चाहते हैं, लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया जा रहा है. आज सबसे बड़ी जरूरत है कि भारत में विपक्ष एकजुट हो और ऐसा करते हुए ही हम भारतीय जनता पार्टी को रोक सकते हैं.