4078145881738806504
14271021545470334915
NDRF mock drill

बारिश के दिनों में बाढ़ की ‌स्थिति निर्मित होने पर बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के उपायों की जानकारी देने के लिए एन.डी.आर.एफ.कटक की 27 सदस्यीय टीम द्वारा आज जिले के कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर की उपस्थिति में खमढोड़गी जलाशय में माकड्रिल किया गया। टीम लीडर हीरा सिंह के नेतृत्व में एन.डी.आर.एफ.और होमगार्ड के जवानों द्वारा बाढ़ के कारण टापू में फंसे लोगों को बचाने, बचाव टीम का बोट पलटने से डूबते हुए व्यक्ति को बचाने, डूबते हुए व्यक्ति को बचाने और उसका त्वरित उपचार का जीवंत अभ्यास के साथ ही स्थानीय संसाधनों जैसे रस्सी,सूखा नारियल, पानी का जेरिकेन, पानी का बोतल, बांस इत्यादि के माध्यम से भी डूबते हुए व्यक्तियों को बचाने का माकड्रिल किया गया।

कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने एन डी आर एफ की टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने अपने सभी उपकरणों का प्रदर्शन करते हुए बाढ़ से बचाव के लिए विभिन्न तरीकों को माकड्रिल किया है, इससे लोगों को बाढ़ से बचाव की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि गरियाबंद जिले में पदस्थापना के दौरान बारिश के दिनों में सीकासार जलाशय के निचले क्षेत्र में बाढ़ में फंसे लोगों को एन.डी.आर.एफ. की टीम द्वारा बचाया गया था, इसके लिए उन्होंने धन्यवाद दिया। कलेक्टर ने बताया कि कांकेर जिले में महनदी के किनारे बसे कुछ गांवों को बारिश के दिनों में बाढ़ से बचाव के लिए नियमित रूप से मानीटरिंग किया जाता है। ग्राम पंचायत कोकपुर के सरपंच श्रीमती निशा दुग्गा ने ग्राम खमढोड़गी के जलाशय में माकड्रिल करने के लिए एन.डी.आर.एफ की टीम को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर एसडीएम कांकेर अरूण कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू, कमांडेन्ट एन डी आर एफ नवीन कुमार,संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी आपदा प्रबंधन श्रीमती सरस्वती बंजारे, है डिप्टी कलेक्टर सुश्री रानू मैथ्यू सहित राजस्व,पुलिस, पशुपालन विभाग, खाद्य विभाग, जलसंसाधन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, ग्राम पंचायत के उप सरपंच चुनेश्वर जैन, पूर्व सरपंच प्यार सिंह मंडावी ,ग्राम सभा खमढोड़गी के अध्यक्ष अनिता मंडावी सहित ग्रामीणजन बड़ी संख्या में मौजूद थे। माकड्रिल के लिए खमढोड़गी जलाशय पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा जिला प्रशासन के अधिकारियों और एन डी आर एफ टीम के सदस्यों को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *