4078145881738806504
14271021545470334915
Narayanpur Development News

वन एवं जलवायु मंत्री श्री केदार कश्यप द्वारा नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकासखंडों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। 6 जनवरी को क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों में स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। इन कार्यों में सड़क, पुल-पुलिया, जलाशय, सामुदायिक भवन, स्वास्थ्य केंद्र, देवगुड़ी निर्माण, डिजिटल सुविधा केंद्र, तथा छात्र- छात्राओं के लिए सायकल वितरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम मर्दापाल के पुसपाल एवं भानपुरी क्षेत्र के गोदियापाल, बड़े आमाबाल, तारागांव एवं भानपुरी मंडल के विभिन्न ग्रामों में आयोजित होंगे।

मर्दापाल क्षेत्र में बहुआयामी विकास

मर्दापाल क्षेत्र में जल संसाधन विभाग द्वारा स्टॉप डैम निर्माण, लोक निर्माण विभाग द्वारा मुख्य मार्गों का डामरीकरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण, तथा वन विभाग द्वारा देवगुड़ी संरक्षण एवं निर्माण जैसे कार्यों का भूमि पूजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं को सायकल वितरण भी किया जाएगा। इस क्षेत्र में कुल 1118.21 लाख रुपए की लागत से कार्य स्वीकृत हैं।

गोंदियापाल में सड़क व ग्रामीण अधोसंरचना पर जोर

गोंदियापाल में बजट मद से सड़क निर्माण (पुल-पुलिया सहित), मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत पुलिया निर्माण, बस्तर विकास प्राधिकरण द्वारा सीसी सड़क निर्माण तथा सामुदायिक भवन जैसे कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण होगा। यहां कुल 313.39 लाख की लागत के विकास कार्य प्रस्तावित हैं।

बड़ेआमाबाल में कनेक्टिविटी और डिजिटल सुविधा

बड़ेआमाबाल एवं आसपास के ग्रामों में पुलिया निर्माण, 3.70 किमी सड़क (पुल-पुलिया सहित), सी.सी. सड़क, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र, तथा मुक्तिधाम-प्रतिक्षालय शेड जैसे कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। इस क्षेत्र में कुल 395.09 लाख रुपए की लागत से विकास कार्य होंगे।

तारागांव में जलसंरचना और सड़क निर्माण

तारागांव क्षेत्र में जलाशय बांध पर गेट, स्पिलवे, नहर लाइनिंग एवं स्ट्रक्चर निर्माण, सी.सी. सड़क निर्माण, सोलर हाई मास्ट स्थापना, तथा महातारी सदन लोकार्पण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा सायकल वितरण भी होगा। इस क्षेत्र में कुल 626.36 लाख रुपए की लागत के कार्य स्वीकृत हैं। इन सभी विकास कार्यों के माध्यम से जिले में सिंचाई क्षमता, आवागमन सुविधा, ग्रामीण कनेक्टिविटी, सामुदायिक व सांस्कृतिक संरचनाओं का संरक्षण, तथा शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *