जिला पर्यटन अधिकारी बृजेंद्र पांडेय ने बताया कि शासन को कैंची धाम में पार्किंग के साथ ही म्यूजियम और रेस्टोरेंट बनाने के लिए 5.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है. म्यूजियम की देखरेख की जिम्मेदारी कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट को दी जाएगी. इसको लेकर प्रबंधन के लोगों के साथ बातचीत हो चुकी है