मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती जिले के चन्द्रपुर दौरे पर रहेंगे। महानदी महाआरती महोत्सव में शामिल होंगे। शाम 4.20 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपेड से नगर पंचायत चन्द्रपुर के लिए रवाना होगें। शाम 6 बजे से 7.30 बजे तक मां चन्द्रहासिनी देवी मंदिर में दर्शन करेंगे। साथ ही महानंदा चित्रोत्पला गंगा महानदी महाआरती महोत्सव 2024 में भी शामिल होंगे। रात्रि विश्राम के लिए 7.30 बजे कार द्वारा रायगढ़ के लिए रवाना होंगे।