नृत्यांगना जयंती महोत्सव ब्रम्हपुरी पुरानी बस्ती स्थित श्रीदत्तात्रेय मंदिर में नौ दिवसीय दत्तात्रेय जयंती महोत्सव के अंतर्गत गुरु चरित्र पाठ सुबह 7 बजे से होगा. इसके बाद, दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक महिला मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुति की जाएगी.
भागवत कथा कथावाचक गोपाल शरण देवाचार्य महाराज की वाणी से श्रीमद्भागवत कथा खुड़मुड़ा मार्ग स्थित हरिओम निवास अमलेश्वर में दोपहर 1 से 4 बजे तक होगी.
श्रीराम कथा श्रीमहामाया देवी मंदिर सार्वजनिक न्यास पुरानी बस्ती में पं. शंभूशरण लाटा महाराज की वाणी से श्रीराम कथा का आयोजन दोपहर 2:30 से शाम 6 बजे तक होगा.