हाइलाइट्स
MP में RTE स्कूल एडमिशन का दूसरा राउंड
16 जून से शुरू होगी प्रोसेस
25 जून को लॉटरी निकालेगा राज्य शिक्षा केंद्र
MP RTE Admission Second Round: मध्यप्रदेश में RTE से प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन के लिए दूसरा राउंड 16 जून से शुरू होगा। राज्य शिक्षा केंद्र 25 जून को लॉटरी निकालेगा। पहले राउंड की लॉटरी में जिन बच्चों को स्कूल आवंटित नहीं हो पाया था या जिन्हें स्कूल पसंद नहीं आया था, उनके लिए दूसरे राउंड में चॉइस फिलिंग का मौका 16 से 20 जून तक रहेगा। 25 जून को लॉटरी में नाम निकलेगा।
नए आवेदन नहीं होंगे
राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने सभी कलेक्टरों और जिला समन्वयकों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के लिए नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस चरण में सिर्फ उन्हीं लोगों को शामिल किया जाएगा, जिन्होंने पहले चरण में आवेदन किया था। जिनका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पहले हो चुकी है उन्हें दोबारा कागज नहीं दिखाने पड़ेंगे।
RTE स्कूल एडमिशन के लिए महत्वपूर्ण तारीखें
16 से 20 जून तक स्कूलों की चॉइस फिलिंग होगी।
25 जून को दूसरे राउंड की ऑनलाइन लॉटरी निकलेगी।
25 जून से 30 जून तक स्कूल आवंटन के बाद एडमिशन और मोबाइल एप से एडमिशन रिपोर्टिंग होगी।
खबर अपडेट हो रही है…
The post MP RTE Admission: राइट टू एजुकेशन से स्कूल एडमिशन के लिए दूसरा राउंड 16 जून से होगा शुरू, 25 जून को निकलेगी लॉटरी appeared first on Thepublic News.