4078145881738806504
14271021545470334915
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़ बनेगा डेयरी हब! 2047 तक दूध और अंडा उत्पादन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी का लक्ष्य धान खरीदी के लिए जरूरी हुआ एग्रीस्टैक पंजीयन! 31 अक्टूबर तक कराएं रजिस्ट्रेशन, वरना नहीं मिलेगा भुगतान मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान: हर स्कूल में होगा Social Audit, तय होंगे शिक्षा के नए मापदंड! जीएसटी 2.0 से मिलेगी बड़ी राहत! अब रोज़मर्रा की चीज़ें होंगी सस्ती – जानिए कितना होगा फायदा NSS अवॉर्ड 2023: कोरबा की लखनी साहू को मिला राष्ट्रपति सम्मान, छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल! छत्तीसगढ़ को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात! ₹24,634 करोड़ की रेल परियोजनाओं को मंजूरी, गोंदिया–डोंगरगढ़ लाइन से बदल जाएगा विकास का नक्शा!

हाइलाइट्स

मॉक ड्रिल के दौरान फटा ग्रेनेड
2 जवान गंभीर रूप से घायल
सीएम मोहन यादव पहुंचे बंसल हॉस्पिटल

MP Mock Drill Update News:  भोपाल में पुलिस की मॉक ड्रिल में ग्रेनेड फटने से गंभीर रूप से घायल हुए SAF के 2 जवानों को देखने के लिए सीएम मोहन यादव बंसल अस्पताल पहुंचे हैं।
जहां उन्होंने घायलों का हालचाल जाना है। डॉक्टरों से ट्रीटमेंट प्रोग्रेस की जानकारी ली। घायल जवानों की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।
मॉक ड्रिल के दौरान फटा था ग्रेनेड
भोपाल में SAF की 25वीं बटालियन में एक ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ था। इसमें 2 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए थे। हैड कॉन्स्टेबल विशाल सिंह और कॉन्स्टेबल संतोष कुमार बुरी तरह जख्मी हुए थे। दोनों को बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सुरक्षा की तैयारी को लेकर मॉक ड्रिल
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है। हमले की आशंका को देखते हुए ऐसी स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल हो रही थी। प्रैक्टिस के दौरान ग्रेनेड फट गया।
मामले की जांच के आदेश
PHQ ने इस हादसे को बड़ी गंभीरता से लिया है। इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। हादसे के बाद बटालियन में सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई है।
ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें X, Facebook, WhatsApp, Instagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
यह भी पढ़ें: दमोह में दिल दहला देने वाली वारदात: शिक्षक से 4 लाख की लूट, फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, मौत
 
 
The post MP News: भोपाल में मॉक ड्रिल में घायल जवानों को देखने के लिए सीएम मोहन यादव पहुंचे बंसल हॉस्पिटल appeared first on Thepublic News.