4078145881738806504
14271021545470334915
ब्रेकिंग न्यूज़
MP Sharaabi Madam: स्कूल में शराबी मैडम का हंगामा, नशे में स्टाफ से बहसबाजी का वीडियो वायरल, विभाग ने किया सस्पेंड MP Sharaabi Madam: स्कूल में शराबी मैडम का हंगामा, नशे में स्टाफ से बहसबाजी का वीडियो वायरल, विभाग ने किया सस्पेंड Ind Vs Eng Test: भारत को पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने 5 विकेट से हराया, जानें क्या रहीं हार की बड़ी वजह Ind Vs Eng Test: भारत को पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने 5 विकेट से हराया, जानें क्या रहीं हार की बड़ी वजह Bhopal Shatabdi Express: दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर बदमाशों ने किया पथराव, C‑4 कोच की खिड़की टूटी, मची चीख-पुकार Bhopal Shatabdi Express: दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर बदमाशों ने किया पथराव, C‑4 कोच की खिड़की टूटी, मची चीख-पुकार

मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से सुपरवाइजर और सीनियर सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती होने जा रही है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। कुल 26 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी।

 

आवेदन शुल्क 170 रुपये + 18% जीएसटी है। भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों के पास स्नातक डिग्री है। वह आवेदन करने के पात्र हैं। नियुक्ति तीन साल की अवधि के है, जिसे पांच साल तक बढ़ाया जा सकता है।

 

उम्मीदवारों का चयन इंटव्यू के आधार पर होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। प्रत्याशियों को पंजीकृत ई-मेल आईडी के माध्यम से सूचित किया जाएगा। एमपी मेट्रो भर्ती 2025 के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 17 जनवरी है।

 

एमपी मेट्रो भर्ती 2025 के लिए पद का नाम और रिक्तियां

 

सीटों की संख्या

 

सीनियर सुपरवाइजर 04, एसटी (ओपन)-02, एससी (ओपन)-01, ईडब्ल्यूएस (ओपन)-01

 

सुपरवाइजर 16, यूआर (ओपन)-02, यूआर (महिला)- 02, ओबीसी (ओपन)- 04, ओबीसी (महिला)- 01, एसटी (ओपन)- 04, एससी (ओपन)- 03, ईडब्ल्यूएस (ओपन)- 01

 

सीनियर सुपरवाइजर/सुपरवाइजर (सुरक्षा) 06, यूआर (ओपन)-02, यूआर (महिला)-01, ओबीसी (ओपन)- 01, एसटी (ओपन)-01, एससी (ओपन)-01

 

एमपी मेट्रो भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा

 

एमपी मेट्रो भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 साल है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट की गई है।

 

एमपी मेट्रो भर्ती 2025 के लिए योग्यता और अनुभव

 

सीनियर सुपरवाइजर/सुपरवाइजर (सिक्योरिटी) पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का स्नातक होना आवश्यक है।

 

वहीं, अन्य पदों के लिए इंजीनियरिंग में डिग्री/डिप्लोमा या बीएससी (फिजिक्स, केमिस्ट्री या गणित) में उत्तीर्ण किया हो। साथ ही प्रत्याशी के पास कार्यानुभव होना जरूरी है।

 

एमपी मेट्रो भर्ती 2025 के लिए वेतन

 

एमपी मेट्रो भर्ती 2025 के लिए चयनित उम्मीदवारों को निम्नलिखित ग्रेड पे पर मासिक वेतन मिलेगा।

 

पोस्ट का नाम कैटेगरी ग्रेड वेतनमान

 

सीनियर सुपरवाइजर ग्रेड 1

 

ग्रेड 2

 

46000-145000

 

40000-125000

 

सुपरवाइजर ग्रेड 1

 

ग्रेड 2

 

35000-110000

 

33000-100000

 

एमपी मेट्रो भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया

 

एमपी मेट्रो भर्ती 2025 का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा। नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए क्लिक करें।

 

एमपी मेट्रो भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें

 

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.mpmetrorail.com/ पर जाना होगा।

 

स्टेप 2- होमपेज पर करियर बटन पर जाकर भर्ती से संबंधित विज्ञापन लिंक पर क्लिक करें।

 

स्टेप 3- अब एमपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में जाकर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।

 

स्टेप 4- सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें और दस्तावेज अपलोड करें।

 

स्टेप 5- आखिरी में शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *