4078145881738806504
14271021545470334915

हाइलाइट्स

CBI की रेलवे कर्मचारी के यहां छापामारी

कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का है आरोप

रिटायर्ड कर्मचारी रेलवे यूनियन का नेता है

Bhopal CBI Raid: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने छापामार कार्रवाई की। CBI ने गुरुवार, 19 जून की देर रात रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी के घर पर रेड डाली। कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप था।
आय से अधिक संपत्ति केस में कार्यवाही
जानकारी के मुताबिक भोपाल के निशातपुरा के सरकारी निवास में रहने वाले रिटायर्ड कर्मचारी अशोक शर्मा के निवास पर CBI ने छापामार कार्यवाही की। अशोक शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जुटाने की शिकायत सीबीआई को मिली थी। हालांकि शिकायत करने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा गया है।
ये भी पढ़ें: MP Monsoon 2025: रीवा-गुना समेत 8 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, अगले 4 दिन तक आंधी-बारिश का दौर
अशोक शर्मा रेलवे यूनियन के लीडर भी हैं
अशोक शर्मा पिछले ही साल रेलवे विभाग से चीफ लोको पायलट के पद से रिटायर हुए हैं। अशोक शर्मा रेलवे यूनियन के लीडर हैं और वर्तमान में वेस्ट सेंट्रल रेलवे यूनियन में महामंत्री के पद पर कार्यरत हैं। सीबीआई सूत्रों का कहना है कि जांच के बाद ही कोई खुलासा हो सकेगा।
ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें X, Facebook, WhatsApp, Instagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
MP Weather: ग्वालियर में 1 महीने पहले बनी रोड धंसी, शिवपुरी में ट्रैक्टर-ट्रॉली बही, श्योपुर में गांवों का संपर्क टूटा

MP Weather Monsoon Rainfall Alert: मध्यप्रदेश में शुरुआती बारिश से ही कई जिलों में उथल-पुथल मच गई है। ग्वालियर में एक महीने पहले बनी सड़क धंसने से गहरा गड्ढा हो गया। शिवपुरी के कुंअरपुर गांव के पास उफनती पुलिया पार करते समय ट्रैक्टर बह गया। वहीं धार के मांडू में खुद नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई। श्याेपुर में जबरदस्त बारिश से गांवों से शहर का संपर्क टूट गया है। कूनो नदी का जल स्तर भी बढ़ गया है। मौसम विभाग में शुक्रवार, 20 जून को 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
The post MP CBI Read: रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी के घर पर छापा, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप appeared first on Thepublic News.