4078145881738806504
14271021545470334915

Monsoon 2025: बीते चार दिनों से भारत से करीब 40-50 किलोमीटर दूर ठहरा हुआ मानसून शुक्रवार शाम को आखिरकार आगे बढ़ गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, यह कल यानी रविवार तक केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कई हिस्सों में एक साथ दस्तक दे सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून ने शुक्रवार शाम गति पकड़ ली है और रविवार तक केरल और तमिलनाडु के कई हिस्सों में इसकी आधिकारिक दस्तक हो सकती है।

Sub: Depression over Eastcentral Arabian Sea and adjoining south Konkan coast
The Well Marked Low pressure area over eastcentral Arabian Sea off south Konkan coast concentrated into a depression and lay centered at 0530 Hrs IST of today, the 24th May 2025 over eastcentral… pic.twitter.com/ujEOlBHMMK
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 24, 2025

मानसून कितने साल बाद तय समय से पहले आया
खास बात यह है कि पिछले 16 वर्षों में यह पहली बार होगा जब मानसून इतनी जल्दी भारत में प्रवेश करेगा। वर्ष 2024 में मानसून 30 मई को केरल पहुंचा था, जबकि इस बार यह और पहले सक्रिय हो गया है।
ये भी पढ़ें: Indore Gold Price: इंदौर में सोने-चांदी में गिरावट, सोना में 500, चांदी 400 रुपए की कमी, अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी
अगले एक हफ्ते में दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत होगा कवर
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मानसून आने वाले सात दिनों में दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों को कवर कर लेगा। वहीं, 4 जून तक इसके मध्य और पूर्वी भारत तक पहुंचने की संभावना है।
भारी बारिश और भीषण गर्मी
मौसम विभाग ने आज के लिए दो प्रकार के रेड अलर्ट जारी किए हैं , एक भारी बारिश को लेकर और दूसरा भीषण गर्मी के लिए। गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल के तटीय क्षेत्रों में 200 मिमी तक बारिश की संभावना जताई गई है। इन राज्यों में अगले सात दिनों तक भारी वर्षा का दौर जारी रह सकता है।
29 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
देशभर के कुल 29 राज्यों में आज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों में आंधी-बारिश से संबंधित घटनाओं में 60 लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे चिंता का माहौल बना हुआ है।
राजस्थान में लू का प्रकोप
राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में 27 मई तक लू और गर्म हवाओं के चलते रेड अलर्ट जारी है। शुक्रवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा। आज इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है।
देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। एक ओर मैदानी इलाकों में तेज गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है, वहीं पहाड़ी और दक्षिणी क्षेत्रों में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने राहत के साथ-साथ अलर्ट की स्थिति भी बना दी है।
दिल्ली-NCR: उमस के साथ बारिश का दौर जारी
राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में करीब ढाई डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग ने शनिवार को तेज आंधी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत हवाएं 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। वहीं हल्की बारिश और बिजली चमकने के आसार भी जताए गए हैं।
UP: बढ़ेगा तापमान, 29 मई तक बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। लखनऊ समेत कई जिलों में दिन में तेज धूप और रात में ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा। प्रदेश में 29 मई तक बारिश जारी रहने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि पूर्वी यूपी में भी इसी तरह के हालात बने रहने के संकेत हैं।
पर्वतीय जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड के कई जिलों में आकाशीय बिजली और अंधड़ की चेतावनी जारी की गई है। रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पौड़ी में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ अंधड़ चलने की संभावना है। पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में बादल और धूप के बीच आंख मिचौली का दौर जारी है, जिससे उमस बढ़ गई है।
MP: गर्मी से राहत, 51 जिलों में बारिश की संभावना
मध्य प्रदेश में आंधी और बारिश के कारण गर्मी के तेवर फिलहाल नरम पड़ गए हैं। मौसम विभाग ने 55 में से 51 जिलों में गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई है। सीहोर, राजगढ़, बैतूल, खंडवा, सिवनी समेत कई जिलों में वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।
केरल: मानसून से पहले भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी
केरल में मानसून की दस्तक से पहले ही भारी बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार शाम तिरुवनंतपुरम के लिए रेड अलर्ट जारी किया। भारी वर्षा के साथ-साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। अगले दो दिनों में मानसून के प्रवेश की संभावना जताई गई है, और आगामी सात दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
प्रमुख शहरों का तापमान (°C)

शहर
न्यूनतम
अधिकतम

दिल्ली
28
36

नोएडा
27
36

लखनऊ
27
35

पटना
26
31

जयपुर
31
38

भोपाल
26
34

मुंबई
28
31

गाजियाबाद
27
35

प्रयागराज
28
36

कोलकाता
27
32

अहमदाबाद
30
39

बेंगलुरु
22
34

कानपुर
28
36

वाराणसी
27
34

मौसम विभाग की सलाह है कि लोग अलर्ट के मद्देनजर सावधानी बरतें और मौसम अपडेट्स पर नजर बनाए रखें।
ये भी पढ़ें: इंदौर में फिर मिले 2 कोरोना पॉजिटिव: एक की केरल की ट्रैवल हिस्ट्री मिली, इस साल अब तक 5 मरीज लिस्टेड

The post Monsoon 2025: चार दिन से अटके मानसून ने पकड़ी रफ्तार, रविवार को केरल-तमिलनाडु के इन इलाकों में दे सकता है दस्तक appeared first on Thepublic News.