Sea Minerals: भारत सरकार ने अब सागर में महंगे खनिजों की खोज के काम को तेज करने की कोशिशों शुरू कर दी है. अगर सरकार की कोशिश सफल रही तो जल्द ही देश में समुद्री खनिजों की पर्याप्त उपलब्धता हो सकेगी. खान मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज ने कहा कि सरकार समुद्र में निकेल जैसे खनिजों के भंडार की तलाश करने में जुटी हुई है. इन भंडारों की बिक्री भी की जाएगी. इसके लिए खान मंत्रालय ने अपतटीय क्षेत्र खनिज विकास एवं नियमन अधिनियम, 2002 में संशोधन के लिए राय भी मांगी है.