4078145881738806504
14271021545470334915
Mahasamund news today

छत्तीसगढ़ शासन ने महासमुन्द जिले के विकासखंड बसना अंतर्गत बैगनडीह एनीकट निर्माण कार्य के लिए 413.95 लाख ( चार करोड़ तेरह लाख पचानवे हजार रूपये) रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। प्रस्तावित एनीकट निर्माण से क्षेत्र में निस्तारी, पेयजल उपलब्धता एवं भू-जल संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही कृषकों द्वारा स्वयं के साधनों से लगभग 50 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा विकसित किए जाने का प्रावधान है, जिससे कृषि उत्पादन और ग्रामीण आजीविका को मजबूती मिलेगी।

शासन ने निर्देशित किया है कि कार्य स्वीकृत राशि एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही पूर्ण किया जाए। तकनीकी स्वीकृति (TS) प्राप्त करने के उपरांत ही निविदा आमंत्रित की जाएगी तथा कम से कम 75 प्रतिशत बाधा रहित भूमि उपलब्ध होने पर ही निविदा प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। निविदा प्रक्रिया पारदर्शी एवं प्रतिस्पर्धात्मक होगी। यदि भू-अर्जन प्रस्तावित हो तो स्वीकृत राशि की सीमा में ही विधिवत व्यय किया जाएगा तथा अन्य मद की बचत राशि से बिना पूर्व स्वीकृति भू-अर्जन की कार्रवाई नहीं की जाएगी।

कार्य की गुणवत्ता, प्राक्कलन की सटीकता, वित्तीय अनुशासन एवं प्रचलित नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। किसी भी स्थिति में स्वीकृत लागत से अधिक दायित्व उत्पन्न होने पर पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। यह परियोजना बसना क्षेत्र में जल संसाधन सुदृढ़ीकरण तथा कृषि विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *