Bihar News: पूर्णिया विश्वविद्यालय के एक अटपटे फैसले से घमासान मच गया है. दरअसल,पूर्णिया विश्वविद्यालय के वीसी के आदेश पर परीक्षा नियंत्रक ने एक पत्र जारी कर बीए पार्ट 2 की परीक्षा स्थगित कर दी है. इसमें कारण भी बताया गया है कि महागठबंधन की रैली को देखते हुए परीक्षा स्थगित की जाती है.