LIC की नई पहल ‘बीमा सखी योजना’: महिलाओं को बिना निवेश के मिलेगा ₹7000 महीना!
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने महिलाओं के लिए एक खास और सशक्तिकरण पर केंद्रित योजना की शुरुआत की है। इसका नाम है ‘LIC बीमा सखी योजना’, जिसके तहत महिलाओं को हर महीने ₹7000 तक की निश्चित आय दी जा सकती है — वो भी बिना कोई पैसा लगाए।
क्या है ‘बीमा सखी योजना’?
यह योजना LIC की एक सोशल एंपावरमेंट स्कीम है, जिसका मकसद है महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और बीमा सेवाओं को ग्रामीण व दूर-दराज इलाकों तक पहुंचाना। इस योजना के तहत महिलाओं को LIC एजेंट के तौर पर नियुक्त किया जाएगा, जिसके लिए उन्हें जरूरी ट्रेनिंग दी जाएगी।
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा शुरू की गई बीमा सखी योजना महिलाओं को बिना किसी निवेश के फिक्स इनकम कमाने का अवसर देती है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को प्रदर्शन के आधार पर पहले तीन वर्षों तक मासिक आय प्रदान की जाती है। पहले वर्ष में ₹7000 प्रतिमाह की निश्चित रकम दी जाती है, जबकि दूसरे वर्ष में ₹6000 प्रतिमाह मिलते हैं, बशर्ते पहले साल में की गई 65% पॉलिसियां सक्रिय बनी रहें। खास बात यह है कि इस योजना के लिए महिलाओं को कोई भी प्रीमियम या निवेश नहीं करना पड़ता।
इस योजना में आवेदन के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 70 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है। आवेदन करते समय आवेदिका को आयु प्रमाण-पत्र, पता प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (सभी सेल्फ अटेस्टेड), पासपोर्ट साइज फोटो और आवेदन पत्र जमा करना होगा।
हालांकि, कुछ श्रेणियों की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं। वर्तमान या पूर्व LIC एजेंट या कर्मचारी, उनके करीबी रिश्तेदार जैसे पति-पत्नी, माता-पिता, संतान, भाई-बहन, ससुराल पक्ष के सदस्य, तथा रिटायर्ड निगम कर्मचारी इस योजना में आवेदन नहीं कर सकते।
इस योजना में शामिल होने के लिए इच्छुक महिलाएं अपने नजदीकी LIC कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं या LIC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकती हैं। यह योजना महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बनाती है, बल्कि उन्हें अपने क्षेत्र में बीमा जागरूकता फैलाने का भी मौका देती है।