लाल किताब की सनातन धर्म में बहुत मान्यता है। यह पुस्तक वैदिक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है। इस पुस्तक की मदद से आप जीवन की हर समस्या का समाधान पता कर सकते हैं। आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो यह किताब इससे निजात दिलाने में असरदार साबित हो सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे आसान उपाय बताएंगे, जिससे धन की समस्या दूर हो सकती है।
इन उपायों को जरूर करें…
घर में सुख-समृद्धि व माता लक्ष्मी का आशीर्वाद आशीर्वाद पाने के लिए लाल किताब में एक उपाय है। इसमें आपको हर गुरुवार को घर या मंदिर में केले के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाना होगा। इसके अलावा आप गुरुवार के दिन ही गाय को आटे की लोई में चने की दाल, गुड़ और हल्दी मिलाकर खिला सकते हैं। इस उपाय से आपकी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी।
बृहस्पति देव का मिलेगा आशीर्वाद
लाल किताब में बृहस्पति देव को खुश करने के उपाय लिखे हुए हैं। इसमें आपको हर गुरुवार के दिन ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः!’ मंत्र का जाप कर है। इस वैदिक मंत्र के जाप से आपकी हर समस्या दूर हो सकती है। आपको बृहस्पति देव का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उनकी पूजा के बाद गंध, अक्षत, पीले फूल व पीले रंग की मिठाई व पीले रंग का वस्त्र जरूर दान करें।
कुंडली में मजबूत होगी बृहस्पति की स्थिति
आपका जीवन कष्टों से भरा हुआ है, तो हो सकता है कि कुंडली में बृहस्पति कमजोर हो। ऐसे में लाल किताब में बताए उपाय के अनुसार आपको हर गुरुवार को गरीबों को केले और पीले रंग की मिठाई बांटनी चाहिए। आप गुरुवार के दिन गरीबों या फिर ब्राह्मणों को दही चावल भी खिला सकते हैं। ऐसा करने से कुंडली में बृहस्पति मजबूत हो सकते हैं।