4078145881738806504
14271021545470334915
lakhpati didi yojana

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना एवं इंडियन ओवरसीज़ बैंक शाखा कवर्धा के द्वारा ग्राम पंचायत भागुटोला में लोन कैम्प का आयोजन कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अजय कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आज आयोजित किया गया। कैम्प में विकासखंड स लोहारा एवं कवर्धा के स्व सहायता समूह के सदस्यों को लखपति परियोजना के तहत कुल 20 सदस्यों को 15 लाख रुपए का व्यक्तिगत ऋण स्वीकृत किया गया। इसके साथ ही 14 स्व सहायता को 40 लाख 50 हज़ार रुपए का आतिरिक्त ऋण वितरण किया गया। ऋण वितरण के दौरान परियोजना अधिकारी श्री विनोद अहीरवार, लेखा अधिकारी श्री भानु प्रताप नेताम एवं ज़िला कार्यक्रम प्रबंधक एनआरएलएम श्री जय कैवर्त्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान स्व सहायता समूह के सदस्यों को अधिक से अधिक आजीविका गतिविधि का संचालन करते हुए परिवार के आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ आजीविका संवर्धन एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए महिला समूह के सदस्यों को प्रेरित किया गया। लोन कैंप के दौरान कुल 55 लाख 50 हजार रुपए का ऋण ग्रामीण महिलाओं को वितरित किया गया।

लोन कैम्प के आयोजन में साधन संस्था का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान इंडियन ओवरसीज बैंक के शाखा प्रबंधक श्री सुनील के द्वारा स्व सहायता समूह के सदस्यों को आश्वस्त किया गया कि ग्रामीण महिलाओं के उत्थान आजीविका संवर्धन एवं आत्मनिर्भर होने की दिशा में बैंक लगातार आर्थिक सहयोग के लिए तत्पर है।

उल्लेखनीय है कि आज के लोन कैंप में जय मां शीतला महिला स्व सहायता संग ग्राम मोहतरा को 3 लाख रुपए कारण स्वीकृत किया गया इसी तरह आमीन माता महिला स्व सहायता समहू ग्राम कारेसरा को 3 लाख 30 हजार रुपए का इंडियन ओवरसीज बैंक के माध्यम से प्राप्त हुआ।जय बुढादेव महिला स्व सहायता समहू ग्राम बगदई को 3 लाख रुपए एवं नारी शक्ति महिला स्व सहायता समहू ग्राम खैरझिटी को 4 लाख रुपए का लोन स्वीकृत करते हुए 3 लाख 50 हजार रुपए का चेक वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *