4078145881738806504
14271021545470334915
Lakhanlal Devangan Korba news

प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवागंन शुक्रवार 7 नवम्बर को कोरबा में 4 करोड़ 91 लाख 49 हजार रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। मंत्री श्री देवांगन अपरान्ह 3 बजे न्यू अमरैय्या पारा (टॉवर के नीचे) कोरबा जोन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14, न्यू रेलवे कॉलोनी शिव मंदिर के पास धनंजय घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य राशि 10 लाख रूपए, टीकम राठौर के घर से सुरजीत सिंग खत्री घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य राशि 12 लाख रूपए, अमरैय्या पारा अंतर्गत पॉवर टॉवर के पास सीसी रोड एवं नाला निर्माण कार्य राशि 88 लाख रूपए, हरियाणा गली में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य राशि 10 लाख रूपए, मुड़ापार बायपास मार्ग में रायल इंफील्ड शोरूम से पेट्रोल पम्प तक आरसीसी नाला एवं सीसी रोड निर्माण कार्य राशि 26 लाख, मुड़ापार तालाब के पास नाला से तलाब तक ओव्हर फ्लो कलवर्ट निर्माण कार्य राशि 28 लाख रूपए का भूमिपूजन करेंगे।

मंत्री श्री देवांगन अपरान्ह 3.35 बजे कोरबा नमो गार्डन के पास शारदा विहार वार्ड क्रमांक 13 में वृद्धजनों हेतु सियाद सदन निर्माण हेतु राशि 10 लाख रूपए, शाम 4 बजे कोसाबाड़ी जोन अंतर्गत वार्ड क्रमांक-36 डिंगापुर ओम फ्लैट के पीछे नाली एवं सीसी निर्माण कार्य राशि 20 लाख रूपए, डिंगापुर में (राजेश जनरल स्टोर्स से दीपक यादव) के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य राशि 10 लाख रूपए, कलेक्टोरेट  परिसर में स्थित सायकल स्टैण्ड का विकास कार्य राशि 10.56 लाख, एसपी ऑफिस से रजगामार्ग तक बीटी रोड निर्माण कार्य राशि 199.93 लाख रूपए, डिंगापुर अंतर्गत आर्युर्वेदिक पॉली क्लिनिक के पास सड़क निर्माण कार्य राशि 67 लाख रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *