हाइलाइट्स
13 जून को जारी नहीं होगी लाड़ली बहना योजना की किस्त
MP में 13 जून को सरकारी कार्यक्रम रद्द
अहमदाबाद प्लेन क्रैश की वजह से सरकारी कार्यक्रम रद्द
Ladli Behna Yojana June Kist: मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को जून की किस्त के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। 13 जून को उनके खातों में 25वीं किस्त के 1250 रुपये नहीं आएंगे। गुरुवार को अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में दिवंगतों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सीएम मोहन यादव ने 13 जून के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विमान दुर्घटना में दिवंगतों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शुक्रवार 13 जून को होने वाले अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिये हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव…
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) June 12, 2025
13 जून को जारी होनी थी लाड़ली बहना योजना की 25वीं किस्त
सीएम मोहन यादव 13 जून को लाड़ली बहना योजना की 25वीं किस्त जारी करने वाले थे। लेकिन अब अहमदाबाद प्लेन क्रैश की वजह से इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। अब जल्द ही नई तारीख की घोषणा होगी।
सीएम मोहन ने विमान हादसे पर दुख जताया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के विमान हादसे पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुर्घटना से मैं हताश हूं और पूरा देश भी दुखी है। उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दु:ख की इस घड़ी में परमात्मा से सभी नागरिकों को संबल प्रदान करने की कामना भी की है।
खबर अपडेट हो रही है…
The post Ladli Behna Yojana June Kist: MP में 13 जून को सरकारी कार्यक्रम रद्द, कल खातों में नहीं आएगी लाड़ली बहना की किस्त appeared first on Thepublic News.