4078145881738806504
14271021545470334915
Korba development works 3 crore

प्रदेश के वाणिज्य उद्योग श्रम एवं आबकारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज सोमवार को कोरबा में 3 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यो का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने की कोरबा नगर निगम के अंतर्गत दर्री जोन में 28 नवीन आंगनबाड़ी भवन बनाए जाएंगे, वहीं आज नवनिर्मित सामुदायिक भवन व बस स्टाप को भी जनसेवा में समर्पित किया गया, वहीं बाउण्ड्रीवाल, मंच निर्माण व सामुदायिक भवन मरम्मत कार्य हेतु भी भूमिपूजन किया गया।

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा दर्री जोन के अंतर्गत विभिन्न वार्डाे में 02 करोड़ 64 लाख रूपये की लागत से 28 नवीन आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण कराया जाएगा, जहॉं पर हमारे नौनिहालों को पठन, पाठन, खेलकूद व पौष्टिक आहार जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, इसके साथ ही दर्री जोन के वार्ड क्र. 59 अंतर्गत नवधा पण्डाल के पास बाउण्ड्रीवाल मंच निर्माण एवं सामुदायिक भवन मरम्मत का कार्य 15 लाख रूपये की लागत से किया जाएगा, आज इनका भूमिपूजन उद्योग मंत्री ने किया । इसी प्रकार निगम द्वारा वार्ड क्र. 59 दर्रीखार में एन.टी.पी.सी. सीएसआर मद के अंतर्गत 09 लाख रूपये की लागत से बस स्टाप यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया है, वहीं वार्ड क्र. 58 कबीर भवन के पीछे साडा कालोनी दर्री में सामुदायिक भवन निर्माण का कार्य 10 लाख रूपये की लागत से पूर्ण किया गया है,

इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में विगत दो वर्षाे में हमारी सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त शासन प्रशासन के हम सबके सपने को पूरा किया  है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों का तेजी से विकास होने के साथ-साथ गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा व समाज के सभी वर्ग के लोगों के लिए दर्जनों कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर योजनाओं का लाभ लोगों को पहुंचाया गया है।  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार बनने के बाद फिर से प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से बढ़ रहा है। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि हमारी सरकार जो कहती है, वह निश्चित रूप से करती भी है, हम खोखले वादे नहीं करते। उन्होने कहा कि जहॉं तक कोरबा के विकास का प्रश्न है तो कोरबा के सर्वांगीण विकास में कोई अवरोध कभी भी नहीं आने दिया जाएगा।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती राजपूत ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य को पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया था, और अब उसे संवारने, आगे बढ़ाने एवं देश के विकसित राज्यों के समकक्ष ला खड़ा करने का काम हम सबका है, उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सतत मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय प्रदेश को संवारने का लगातार कार्य कर रहे हैं, तो वहीं कोरबा के विकास के लिए उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का लगातार मार्गदर्शन व आशीर्वाद हमें प्राप्त हो रहा है। उन्होने कहा कि उद्योग मंत्री श्री देवांगन जब नगर निगम कोरबा के महापौर थे, तो उन्होने कोरबा के विकास के लिए ऐतिहासिक रूप से कार्य किया तथा कोरबा के विकास पुरूष की संज्ञा उन्हें प्राप्त हुई, आज भी उन्हीं के मार्गदर्शन में कोरबा का तेजी से विकास हो रहा है।

भूूमिपूजन कार्यक्रमों के दौरान निगम के सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, पार्षद नरेन्द्र देवांगन, कल्याणी यादव, जनकसिंह राजपूत, फिरतराम साहू, सरोज शांडिल्य, मुकुंद सिंह कंवर, अयोध्याबाई कंवर, प्रीति दिनेश शर्मा, अजय चन्द्रा, सम्मतकुंवर कंवर, किशन कैवर्त, विनम्र तिवारी, सुखविंद कौर, मण्डल अध्यक्ष मनोज लहरे, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी सहित गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *