4078145881738806504
14271021545470334915

कार्तिक मास 18 अक्टूबर दिन शुक्रवार से आरंभ हो चुका है और यह 15 नवंबर को कर्तिक पूर्णिमा तक रहेगा। हिंदू कैलेंडर का आठवां महीना कार्तिक त्योहारों से गुलजार रहेगा और इस मास में कार्तिक स्नान का बड़ा ही महत्व है। भगवान विष्णु के प्रिय इस मास में इस दौरान दीप जलेंगे और खुशियां बिखरेंगी। इस माह करवा चौथ, अहोई अष्टमी, रम्भा एकादशी व्रत, हनुमत जयंती, दीपावली, स्नान दान की अमावस्या आदि प्रमुख व्रत त्योहार किए जाएंगे। आइए जानते हैं कार्तिक मास के प्रमुख व्रत त्योहार के बारे में…

कब कौन सा त्योहार
कृष्ण पक्ष
20 अक्टूबर: करवा चौथ
24 अक्टूबर: अहोई अष्टमी
28 अक्टूबर: रम्भा एकादशी व्रत
29 अक्टूबर: धनत्रयोदशी, भौमप्रदोष व्रत
30 अक्टूबर: हनुमत जयंती
31 अक्टूबर: दीपावली
1 नवंबर: स्नान दान की अमावस्या

शुक्ल पक्ष
2 नवंबर: गोवर्धन व अन्नकूट पूजा
3 नवंबर: भइया दूज
7 नवंबर: डाला छठ, छठ पूजा
9 नवंबर: गोपाष्टमी
10 नवंबर: अक्षय नवमी
12 नवंबर: श्री हरिप्रबोधनी-देवोत्थान एकादशी
13 नवंबर: प्रदोष व्रत
14 नवंबर: श्री बैकुंठ चतुर्दशी
15 नवंबर: कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *