June 2025 Vrat Tyohar List: हिन्दू धर्म में जेठ माह बेहद खास माना जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार छठवां महीना यानी जून शुरू हो गया हैं तो वहीं हिन्दू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ महीना भी बेहद खास माना जाता है। जून और ज्येष्ठ महीने में कई बड़े खास त्योहार भी आते हैं। ऐसे में यदि आपको नहीं पता है कि निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi) , गुप्त नवरात्रि (Jyeshtha Gupt Navratri) और रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) कब आएगी तो हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं जून माह के व्रत त्योहारों की पूरी लिस्ट।
जून में आएंगे तो हिन्दू माह
इस बार जून का महीना खास है। इसमें हिंदू पंचांग के अनुसार आधा ज्येष्ठ और आधा आषाढ़ का महीना है। इस दौरान कई व्रत और पर्व आएंगे।
इसमें गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी, वट सावित्री व्रत, गुप्त नवरात्रि और जगन्नाथ रथ यात्रा जैसे कई महत्वपूर्ण त्योहार कब कब आएगा। जानते हैं।
जून 2025 में आने वाले इन खास धार्मिक त्योहारों की पूरी सूची.
जून 2025 व्रत त्योहार लिस्ट
4 जून, बुधवार: महेश नवमीं आएगी।
5 जून, गुरुवार: गंगा दशहरा आएगा।
6 जून, शुक्रवार: निर्जला एकादशी आएगी।
8 जून, रविवार : प्रदोष व्रत रहेगा।
10 जून, मंगलवार: वट सावित्री पूर्णिमा व्रत होगा।
11 जून, बुधवार: कबीरदास जयंती, ज्येष्ठ पूर्णिमा आएगी।
12 जून 2025 – आषाढ़ माह शुरू हो जाएगा।
15 जून 2025 – मिथुन संक्रांति आएगी।
21 जून 2025 – योगिनी एकादशी पड़ेगी।
25 जून 2025 – आषाढ़ अमावस्या आएगी।
26 जून 2025 – आषाढ़ गुप्त नवरात्रि शुरू हो जाएंगीं।
27 जून 2025 – जगन्नाथ रथ यात्रा निकलेगी।
जून महीने के ग्रह गोचर
06 जून: बुध का मिथुन राशि में गोचर होगा।
07 जून: मंगल का सिंह राशि में गोचर होगा।
09 जून: बृहस्पति मिथुन राशि में अस्त होगा।
11 जून: बुध का मिथुन राशि में उदय होगा।
15 जून: सूर्य का मिथुन राशि में गोचर होगा।
22 जून: बुध का कर्क राशि में गोचर होगा।
29 जून: शुक्र का वृषभ राशि में गोचर होगा।
यह भी पढ़ें: Vivah में विलंब का कारण बनते हैं कुंडली के ये चार खतरनाक योग, क्या हैं Jaldi शादी के Upay
The post June Vrat Tyohar 2025: जून में कब है रथयात्रा और गुप्त नवरात्रि, देखें ज्येष्ठ माह के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट appeared first on Bansal news.