श्रम संसाधन विभाग जिला नियोजनालय के निर्देशन में 24 फरवरी को आईटीआई रोड स्थित डीआरसीसी (जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र) भवन में जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इस दिन सुबह 11 बजे से लेकर शाम के चार बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी जॉब कैंप में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं